Tuesday, June 10, 2008

ब्रज के सवैया-10

अहोभाग्य तेरे बड़भागी बड़े, मन मोहन को जो तू है अति भाया।
नन्दगाँव में ऐसा न एक बचा, जिस द्वार से तू न गया हो चुराया॥
भेद किया नहीं मोहन ने, घर हो अपना फिर या हो पराया।
मान बढ़ाकर तेरा महा, फिर माखन चोर सा नाम है पाया॥

एक दिना बलराम से रूठ के, शयाम ने थामी यशोदा की सारी।
बलदाऊ है मोकूँ खिजाबै बड़ौ, संग ग्वालन के मोहि दैवै है गारी।
तेरौ ही जायौ बताबै खुदि, और मोकूँ कहै लायौ मोल बजारी।
मन खेलन कूँ नहीं होत मेरो, अब कहा करूँ मेरी मैया बतारी॥

सुनि श्याम की बात सुहानी बड़ी, मन में मुसिकायी यशोमति मैया।
लै उर कण्ठ लगायौ है लाल कूँ, प्यार भरी फिर लेत बलैया॥
आमन दै आज झूठे गमार कूँ, लूंगी खबर है कहाँ तेरौ भैया।
झूठौ सौ क्रोध करे बलराम पै, बारी ही जाय कन्हैंया पै मैया॥

प्यार अपार करैं निज लाल पै, फूले से गालन कूँ सहरामैं।
निज जायौ बताइ रहीं घनश्याम कूँ, गोधन की झूठी सोगन्ध खामैं॥
लायौ गयौ बलराम बजार से, यों कहि कें सुत कूँ समझामें॥
मैया-कन्हैंया के प्रेम कूँ देखि कें, नन्द महा मन में हरसामें॥

कृष्ण कहूँ घनश्याम कहूँ, सुखधाम कहूँ या कहूँ बनबारी।
कैसे रिझाऊँ कन्हैयाँ तुझे, मति मन्द हूँ मैं सुनि ले मनहारी॥
पूजा करुँ तेरी सेवा करूँ कैसे, आवे नहीं मुझको त्रिपुरारी।
कौनसी बस्तु मैं भेंट करूँ, सर्वस्व तो तेरा ही है गिरिधारी॥

ब्रज के सवैया-9

मोहनी मुरति साँवरी सूरति, आइ बसौ इन नैनन में।
अति सुन्दर रूप अनूप लिये, नित खेलत खात फिरौ वन में॥
निशि वासर पान करूँ उसका, रसधार जो बाँसुरी की धुन में।
बैकुन्ठ से धाम की चाह नहीं, बस बास करूँ वृन्दावन में॥

पीठ से पीठ लगाइ खड़े, वह बाँसुरी मन्द बजा रहे हैं।
अहोभाग्य कहूँ उस धेनु के क्या, खुद श्याम जिसे सहला रहे हैँ॥
बछड़ा यदि कूद के दूर गयौ, पुचकार उसे बहला रहे हैं॥
गोविंद वही, गोविंद वही, गोपाल वही कहला रहे हैं॥

नाम पुकारि बुलाई गयी, तजि भूख और प्यास भजी चली आयी।
कजरी, बजरी, धूमरि, धौरी, निज नामन से वो रहीं हैं जनायी॥
धूप गयी और साँझ भयी तब, बाँसुरी मन्द दयी है बजायी।
घनश्याम के पीछे ही पीछे चलें, वह धेनु रहीं हैं महा सुख पायी॥

बैकुन्ठ नहीं, ब्रह्मलोक नहीं, नहीं चाह करूँ देवलोकन की।
राज और पाठ की चाह नहीं, नहीं ऊँचे से कुन्ज झरोकन की॥
चाह करूँ बस गोकुल की, यशोदा और नंद के दर्शन की।
जिनके अँगना नित खेलत हैं, उन श्याम शलौने से मोहन की॥

गोविंद हरे गोपाल हरे, जय जय प्रभु दीनदयाल हरे।
इस मन्त्र का जो नित जाप करे, भव सिंन्धु से पार वो शीघ्र तरे॥
वह भक्ती विकास करे नित ही, और पाप कटें उसके सगरे।
घनश्याम के ध्यान में मस्त रहे, उर में सुख शाँति निवास करे॥