Friday, June 6, 2008

ब्रज के सवैया-5

हरि लीला बखान मैं कैसे करूँ, वो अपार हैं कोई भी पार न पाई।
निज भक्तन के उद्धारन कूँ, ब्रज में अवतार लियौ यदुराई॥
डग तीन में नाप दियौ ब्रह्माँड, वो लीला करी अति ही सुखदाई।
पर नंद के द्वार वो जूझत हैं, एक छोटी सी खाँदी भी खाँदी न जायी॥

शिव ब्रह्म सदा अपने उर में, नित ध्यान जिन्ही का ही ध्यावत हैं।
अति योगी महामुनि वृंद सभी, जिनको भजि कें सुख पावत हैं॥
पर ब्रह्म तथा परमेश्वर भी, वह धाम परम कहलावत हैं।
ब्रज में उन श्याम शलौने से को, ब्रजनारि दै छाछि नचावत हैं॥

नैंन वही प्रभु प्रेम में लीन, जो आँसू की धार अपार बहामें।
हाथ वही करतालन कूँ, हरि कीर्तन में दिन रात बजामें॥
पैर वही रोके न रुकें, गुणगान प्रभू सुनि नाँचे ही जामें।
और ज्यों न चलें इस भाँति तो संजय, सोने से मौखे को व्यर्थ गमामें॥

नवनीत पुनीत निकारन कूँ, मथि छाछि रहीं हैं जसोमति रानी।
उत रोवत से कछु सोवत से, घनश्याम ने आइकें थामी मथानी॥
भूख लगी मोइ मैया बड़ी, वह तोतरी बात थी अमृत सानी।
मनमोहन की उस लीला कूँ सोचि कें, संजय आवत आँखन पानी॥

छोड़ि दै श्याम करुं केसे काम मैं, डीठ बड़ौ तू करै मन मानी।
मथूँ छाछि तौ माँखन निकरूँ तोकूँ, फिर मैया ने बोली यौं मीठी सी बानी॥
छोड़त हाथ न बात सुनै कछु, आज कहा तैने करिबे की ठानी।
मनमोहन की उस लीला कूँ सोचि कें, संजय आवत आँखन पानी॥

No comments: